जॉब कैम्प में 31 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 31 Dec 2025 6:56 PM

विज्ञापन

पूर्णिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में मरंगा बियाडा स्थित संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय आईटीआई कैम्पस में बेरोजगार युवक युवतियों के लिए जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. इस जॉब कैम्प में कुल 76 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया. जिसमें दो अलग अलग कृषि आधारित कंपनियों द्वारा कुल 31 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया साथ ही सभी अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया. इस अवसर पर कनीय सांख्यिकी सहायक एवं जिला कौशल प्रबंधक के साथ अन्य विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन