ePaper

सिलीगुड़ी से छपरा जा रहे ट्रक से 2891 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार, खलासी गिरफ्तार

Updated at : 25 Apr 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी से छपरा जा रहे ट्रक से 2891 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार, खलासी गिरफ्तार

पूर्णिया पुलिस ने बीती रात सरसी थाना क्षेत्र के लिबरीपुल के पास एक 18 चक्का ट्रक से अलग-अलग ब्रांड की कुल 2891.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

– सरसी थानाक्षेत्र में लिबरीपुल के पास हुई शराब की बरामदगी पूर्णिया. पूर्णिया पुलिस ने बीती रात सरसी थाना क्षेत्र के लिबरीपुल के पास एक 18 चक्का ट्रक से अलग-अलग ब्रांड की कुल 2891.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इस मामले में ट्रक के खलासी वैशाली जिले के रहिमपुर निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा ट्रक में लगे जीपीएस को भी बरामद किया गया. शुक्रवार को शराब बरामदगी का खुलासा करते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सरसी थानाध्यक्ष को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब लोड एक ट्रक सरसी-फारबिसगंंज के रास्ते छपरा जाने वाला है. सूचना के बाद गठित टीम द्वारा सरसी थानाक्षेत्र के लिबरी पुल के पास वाहन जांच शुरू की गयी. वाहन जांच के दौरान ट्रक नंबर बीआर 24 जीए 1267 को रूकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रक छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया, जबकि खलासी ट्रक के अंदर ही पकड़ा गया. खलासी ने अपना नाम बता कर भागने वाले चालक का नाम मनीष पासवान जिला वैशाली और घर सुहइ बताया. ट्रक की तलाशी में कुल 2891.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. छापेमारी दल में जिला आसूचना इकाई के पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राणा, सरसी थानाध्यक्ष मनीष चन्द्र यादव, अपर थानाध्यक्ष आयुष राज, पुअनि प्रदीप कुमार, सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्त्म कुमार, सुदीन चौक टीओपी प्रभारी कुमार पंकज, कटिहार मोड़ टीओपी प्रभारी अभय रंजन, जिला आसूचना इकाई के पुअनि दिव्य प्रकाश के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे. बैकवर्ड-फारवर्ड लिंकेज का पता लगा रही पुलिस एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार खलासी से पूछताछ में यह पता चला कि ट्रक पर शराब की लोडिंग पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई और छपरा जिला में इसकी डिलिवरी की जानी थी. उन्होंने बताया कि ट्रक से एक जीपीएस भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक से जो सामान बरामद हुआ है, उस आधार पर इस मामले का बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है. ट्रक पर शराब किस व्यक्ति द्वारा लोड किया गया और उसे छपरा जिले में किसी व्यक्ति के लिए भेजा जा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है. हाल के महीनों में कई खेप जब्त एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि हाल के महीने में शराब लोड कई ट्रक पकड़ाये हैं, इनमें से कुछ की डिलिवरी वैशाली जिले में की जानी थी. इस मामले में कई धंधेबाज के नाम सामने आये हैं, जिनके विरुद्ध कार्रवाई चल रही है. 28 मार्च को सरसी थानाक्षेत्र में ही जब्त हुई थी 4923 लीटर विदेशी शराब गौरतलब है कि इस बरामदगी से पूर्व बीते 28 मार्च को सरसी थाना रघुनाथपुर के पास एक तेल टैंकर में छिपा कर 4923 लीटर विदेशी शराब वैशाली जिला ले जाया जा रहा था जिसे पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन