दो घर से 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, धंधेबाज फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2024 11:00 PM

विज्ञापन

थाना पुलिस की टीम ने दो व्यक्ति के घर से कुल बीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की.

विज्ञापन

श्रीनगर. थाना पुलिस की टीम ने दो व्यक्ति के घर से कुल बीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि चनका पंचायत के उदयनगर राजवंशी टोला वार्ड संख्या नो निवासी संजीत कुमार राजवंशी के घर से पांच लीटर देसी चुलाई शराब और इसी वार्ड गांव की निवासी जहरी देवी के घर से कुल 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. रात्रि होने का फायदा उठाकर दोनों शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों शराब तस्करी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 87- 2024 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन