अग्निपीड़ित महिला को मिला सरकारी सहायता का चेक
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 29 May 2026 7:00 PM
बनमनखी
प्रतिनिधि,बनमनखी. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अग्निपीड़ित को सरकारी सहायता राशि प्रदान की गई. अंचल अधिकारी अजय कुमार रंजन ने अग्निपीड़ित चना देवी, पति–स्वर्गीय दर्शन यादव, निवासी ग्राम चांदपुर भंगहा, वार्ड संख्या-15, थाना जानकीनगर को 12 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की .जानकारी के अनुसार गत 23 मई 2026 की रात्रि करीब 7:30 बजे चना देवी के घर में अचानक आग लग गई थी. अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं आपदाओं से प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप सहायता उपलब्ध करायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










