मुख्यमंत्री के आगमन को ले प्रशासनिक तैयारी शुरू

Updated at : 05 Dec 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को ले प्रशासनिक तैयारी शुरू

पूर्णिया : जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्णिया आगमन को लेकर जिला प्रशासन अभी से तैयारी शुरू कर दी है. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में योजना क्रियान्वयन की समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है. वही मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जल जीवन हरियाली योजना से संबंधित कृषि,वन, पर्यावरण, सिंचाई […]

विज्ञापन

पूर्णिया : जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्णिया आगमन को लेकर जिला प्रशासन अभी से तैयारी शुरू कर दी है. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में योजना क्रियान्वयन की समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है.

वही मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जल जीवन हरियाली योजना से संबंधित कृषि,वन, पर्यावरण, सिंचाई आदि विभागों में समन्वय स्थापित कर योजना क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है. जिला प्रशासन काफी सजग होकर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे है. राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागीय वरीय अधिकारी को अपना दिशा निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली यात्रा के दौरान पूर्णिया में द्वितीय चरण के अंत या तृतीय चरण के प्रथम सप्ताह में पहुंचने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है. इसी को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की सुरक्षा प्रबंध के साथ-साथ योजना को मूर्त रूप देने में अभी से जुटे है .
जिलाधिकारी ने पंचायतों में मनरेगा योजना द्वारा पौधरोपण, तालाबों का जीर्णोद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर चलाने का निर्देश दिये गये है. वही लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा स्वीकृत 14 सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए संवेदक द्वारा एकारनामा कार्य पूरा कर कार्यपालक अभियंता व कनीय अभियंता पोखर के जीर्णोद्धार करने में जुटे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन