पूर्णिया के OPD में आज आंखों के मरीजों की होगी ज्यादा जांच. महिला मरीजों को भी राहत
OPD
GMCH Purnia OPD: आंख और महिला रोग विभाग में बढ़ी सुविधा. सोमवार को GMCH पूर्णिया OPD में उमड़ सकते हैं मरीज
GMCH Purnia OPD: पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल यानी Government Medical College and Hospital Purnea की ओपीडी में सोमवार को मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. खासकर आंखों के मरीजों को आज बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि ओपीडी में आंख विभाग के दो डॉक्टर एक साथ मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इससे ज्यादा संख्या में मरीजों की जांच और परामर्श संभव हो सकेगा.
गर्मी और धूलभरी हवाओं के कारण इन दिनों आंखों में जलन, एलर्जी और संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में GMCH पूर्णिया में दो नेत्र रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता मरीजों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है. आंख विभाग में डॉ. शीलमनी और डॉ. श्वेता भारती मरीजों को देखेंगे. अस्पताल परिसर में सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ रहने की संभावना जतायी जा रही है.
महिला मरीजों के लिए भी खास व्यवस्था
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भी सोमवार को दो महिला डॉक्टर सेवाएं देंगी. गायनी विभाग में डॉ. पूनम प्रभा और डॉ. शशि किरण महिला मरीजों की जांच करेंगी. गर्भावस्था, स्त्री रोग और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए आने वाली महिलाओं को इससे सुविधा मिलेगी. पिछले कुछ दिनों से महिला मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण विभाग पर दबाव भी बढ़ा है.
बच्चों के इलाज के लिए तीन Pediatric Doctor तैनात
बाल रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या को देखते हुए तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. शिशु रोग विभाग में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत और डॉ. कुमार वरूणेश्वर बच्चों की जांच करेंगे. मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा
मेडिसिन विभाग में डॉ. एम. अशरफ, सर्जरी में डॉ. तारकेश्वर, ऑर्थोपेडिक में डॉ. संदीप आनंद, स्किन विभाग में डॉ. भवेश रजक और ईएनटी विभाग में डॉ. अनवर कबीर मरीजों को देखेंगे.
अस्पताल की प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. रजिस्ट्रेशन सुबह 8.30 बजे से 1.30 बजे तक और शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए