खेल की दुनिया: पूर्णिया के खिलाड़ी देश में लहरा रहे परचम

Updated at : 30 Aug 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
खेल की दुनिया: पूर्णिया के खिलाड़ी देश में लहरा रहे परचम

पूर्णिया : सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से धनी सीमांचल के पूर्णिया खेल की विधा में भी संपन्न रहा है. संसाधनों के अभाव में भी पूर्णिया के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से देश के पैमाने पर परचम लहराया है और पूर्णिया का नाम रोशन किया. कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों को […]

विज्ञापन

पूर्णिया : सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से धनी सीमांचल के पूर्णिया खेल की विधा में भी संपन्न रहा है. संसाधनों के अभाव में भी पूर्णिया के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से देश के पैमाने पर परचम लहराया है और पूर्णिया का नाम रोशन किया. कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों को बिहार का लोहा मनवाया है. ऐसे किरदार ने पूर्णिया को देश-परदेश के फलक पर ला दिया है. खेलाड़ियों ने बताया कि यदि सरकार से उन्हें तमाम सुविधा एवं संसाधन मिले तो वे देश-दुनिया में पूर्णिया का झंडा बुलंद कर देंगे.

कौन खिलाड़ी गये नेशनल स्तर तक
महिमा कुमारी पूर्णिया शहर के मधुबनी मुहल्ले की हैं. उसने हॉकी में नेशनल स्तर खेल तक अपना कदम पूरा किया है. जूनियर नेशनल से इन्होंने अपनी पहचान बनायी. बचपन से ही खेल इनकी जेहन में था. खेलो इंडिया में मेडल ले चुकी हैं.
महिमा कुमारी
काजल लकड़ा बीकोठी की हैं. उसका बचपन से ही खेल में काफी रूचि था. वह घर से गरीब है मगर खेल में अमीर है. उसके घर से भी खेल के प्रति इसे प्रेरणा मिली. वह कई वर्षों से हॉकी खेल रही है. खेलो इंडिया में भी स्थान बना चुकी हैं.
-काजल लकड़ा
रजनीश कुमार नेशनल फुटबॉल में अंडर 19 ग्रुप से खेल रहा है. उसने बताया कि वह मोइनहक प्रतियोगिता में खेल चुका है. उसे 2017-18 में बेस्ट प्लेयर का खिताब भी मिल चुका है.
रजनीश कुमार
काजल कुमारी पूर्णिया शहर के आश्रम रोड की हैं. इन्होंने भी नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनायी और पूर्णिया का नाम देश में रोशन किया. इससे पूर्व राज्य स्तरीय खेलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. खेलो इंडिया में इन्होंने पदक प्राप्त कर अपनी पहचान बना चुकी हैं. काजल कुमारी
क्रिकेट में शिव आयुष सहाय नेशनल क्रिकेट में बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं. आयुष पूर्णिया शहर के राजेंद्र नगर का रहनेवाला है. बचपन से ही क्रिकेट में बॉलर है. घातक गेंदबाजी के लिए वह जाना जाता है. आयुष पार्षद रंजना सहाय के पुत्र है.
शिव आयुष सहाय
लालजी हेम्ब्रम फुटबॉल खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपनी प्रतिभा के से नेशनल स्तर में चला गया. वह नेशनल खेल के अंडर 14 में खेल रहा है. वह पिछले दो वर्ष से रियाज कर रहा है. वह एकलव्य सेंटर का छात्र है.
लालजी हेम्ब्रम
कहते हैं खेल संघ के अध्यक्ष
खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा बताते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के प्रति उनका लगाव है. गरीब खिलाड़ियों को हर हाल में सहयोग किया जायेगा. खेल एक ऐसी विधा है जिससे देश एवं समाज में अनुशासन बना रहता है. खेल स्वस्थ रहने के लिए भी जरूरी है. खेल के उत्तरोत्तर विकास के लिए काम किये जायेंगे. पूर्णिया में डीएसए ग्राउंड के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन