रैली निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया : खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नेहरू युवा केन्द्र पूर्णिया के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित की गई. इसके तहत बुधवार को काझा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर स्वामी विवेकानंद युवा क्लब द्वारा रैली निकालकर मतदाता को जागरूक किया गया. इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र […]
विज्ञापन
पूर्णिया : खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नेहरू युवा केन्द्र पूर्णिया के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित की गई. इसके तहत बुधवार को काझा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर स्वामी विवेकानंद युवा क्लब द्वारा रैली निकालकर मतदाता को जागरूक किया गया.
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर विक्रम कुमार ने 18 वर्ष के युवा मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने पर विशेष जोर दिया. वीवीपैट मशीन की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की.
उन्होंने नारा लगाते हुऐ कहा कि छोड़ो पहले सारा काम,पहले करों मतदान सहित अन्य नारों से मतदाताओं को जागरूक किया. इस मौके पर लाल जी, जितेंद्र कुमार शर्मा, गौतमी कुमारी, ममता कुमारी, सीता देवी, कनक प्रिया, गुड़िया कुमार, गौतम कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










