जिला कल्याण पदाधिकारी व PNB मैनेजर का कैसे मनेगा दशहरा, सरकारी वाहन से ला रहे थे शराब, गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2017 7:53 PM

विज्ञापन

पूर्णिया : जिला कल्याण पदाधिकारी और पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक का दशहरा खराब हो गया है. अब इनका दशहरा कैसे मनेगा? उक्त दोनों समेत कुल चार लोगों को 15 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. चारों लोगों की मेडिकल जांच में सिर्फ जिला कल्याण पदाधिकारी […]

विज्ञापन

पूर्णिया : जिला कल्याण पदाधिकारी और पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक का दशहरा खराब हो गया है. अब इनका दशहरा कैसे मनेगा? उक्त दोनों समेत कुल चार लोगों को 15 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. चारों लोगों की मेडिकल जांच में सिर्फ जिला कल्याण पदाधिकारी के शरीर में शराब की मात्रा पायी गयी है. बताया गया है कि उत्पाद अधिनियम के तहत अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जानकारी के मुताबिक, सदर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की देर शाम जिला कल्याण पदाधिकारी के वाहन से 15 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. वाहन में मौजूद जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, पंजाब नेशनल बैंक लाइन बाजार शाखा के प्रबंधक आनंद कुमार झा, जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक कुमार कौशल सहित रेलवे के ठेकेदार सुजीत कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस हिरासत में सभी लोगों की मेडिकल जांच करायी गयी. इनमें जिला कल्याण पदाधिकारी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है. पुलिस द्वारा सरकारी वाहन को जब्त कर लिया गया है.

जिला कल्याण पदाधिकारी मूल रूप से मुंगेर के करियप्पा लेन निवासी हैं. पीएनबी शाखा प्रबंधक स्थानीय महराजी हाता में रहते हैं. जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक कटिहार शहर स्थित ऑफिसर कॉलोनी के रहनेवाले हैं. रेलवे ठेकेदार सुजीत कुमार श्रीवास्तव कटिहार के विनोदपुर स्थित कालीबाड़ी के निवासी हैं. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दालकोला की ओर से एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो से पूर्णिया शराब लायी जा रही है. सूचना के बाद गुलाबबाग के राममोहनी चौक पर सफेद स्कार्पियो पर नजर रखी जा रही थी. इस दौरान सफेद रंग के दो स्कार्पियो की तलाशी ली गयी, जिसमें शराब नहीं मिली.

जीरो माइल की ओर से आ रहे तीसरे सफेद रंग के स्कार्पियो की तलाशी में 15 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. वाहन में बैठे सभी चार लोगों को थाने लाया गया. चारों लोगों की मेडिकल जांच में सिर्फ जिला कल्याण पदाधिकारी के शरीर में शराब की मात्रा पायी गयी. बताया गया है कि उत्पाद अधिनियम के तहत अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन