कार से साढ़े 10 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

हायक खजांची थाना की पुलिस ने बाड़ीहाट स्थित लक्ष्मी मंदिर के सामने खड़ी एक कार से 10.500 लीटर विदेशी शराब बरामद किया.
पूर्णिया. सहायक खजांची थाना की पुलिस ने बाड़ीहाट स्थित लक्ष्मी मंदिर के सामने खड़ी एक कार से 10.500 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. जबकि पुलिस को आते देख तस्कर चकमा देकर मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बाड़ीहाट में एक कार की डिक्की से विदेशी शराब बरामद किया गया. शराब बरामदगी के बाद तस्कर बाड़ीहाट निवासी लड्डू विश्वास के घर पर भी छापेमारी की गयी. इस दौरान घर पर शराब नहीं मिला. उन्होंने बताया कि तस्कर लड्डू विश्वास एवं कार मलिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




