मोकामा में प्रेम प्रसंग में महिला की गला दबा कर हत्या

मोकामा.प्रेम प्रसंग में लवली कुमारी (28वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. यह वारदात लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के कुरैता गांव में हुई.
मोकामा
.प्रेम प्रसंग में लवली कुमारी (28वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. यह वारदात लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के कुरैता गांव में हुई. आरोपित साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार मरांची थाना क्षेत्र के त्यागी बाबा गंगा घाट पर कर रहे थे. मृतका के भाई की सूचना पर मरांची पुलिस ने शव जब्त कर कार्रवाई शुरू की. इस संबंध में मरांची थानाध्यक्ष सौरव सिंधु ने बताया कि लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अवधेश यादव की 28 वर्षीय पत्नी लवली कुमारी का शव मरांची घाट से बरामद किया गया है. लवली शेखपुरा सदर अस्पताल में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करती थी. वह शेखपुरा जिले के मखदुमपुर निवासी स्व. धनेश्वर यादव की पुत्री थी. भाई नीरज कुमार की सूचना पर लवली का शव बरामद किया गया है. मृतका के गले में फंदे का निशान मिला है. उसकी हत्या गमछा से गला दबाकर की गयी. लवली का अपने भाई नीरज के साले गुलशन कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन परिजनों ने उसकी शादी लखीसराय के पिपरिया में करवा दी. हालांकि उसके दो बच्चे भी हैं. लेकिन गुलशन से उसका प्रेम प्रसंग बाद में भी चलता रहा. इधर उसकी शादी दूसरी युवती से तय हो गयी. इसका लवली विरोध कर रही थी. मायके के लोगों का कहना है कि गुलशन ने लवली से तीन लाख रुपये ठग लिये थे. लवली कुरैता गांव गुलशन से रुपये मांगने गयी थी. वहां बच्चे के सामने ही उसे मार डाला गया. घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गये. मृतका के भाई नीरज कुमार के बयान पर गुलशन कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




