पीएम मोदी किसे बनायेंगे दिल्ली सीएम जीतन राम मांझी ने बता दिया, बोले- अगर बाहर से कोई…
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Feb 2025 6:02 PM
पीएम मोदी और जीतन राम मांझी (फाइल फोटो)
PM Modi : देश की राजधानी दिल्ली का नया सीएम कौन होगा इसे लेकर कयासों का बाजार काफी गरम है. अब इस मामलों को लेकर मोदी कैबिनेट में मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा ब्यान दिया है.
PM Modi : भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद अपने दम पर बहुमत हासिल किया है. इस जीत के बाद से दिल्ली बीजेपी के सभी नेता कार्यकर्ताओं का जोश काफी हाई है. लेकिन चर्चा अब इस बात की हो रही है कि दिल्ली का अगले सीएम कौन होगा? बीजेपी आलाकमान किस नेता को दिल्ली का सीएम बनाएगी. कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली का सीएम कौन होगा इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.
क्या बोले जीतन राम मांझी
केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बहुत लोकतांत्रिक नेता हैं. मांझी ने कहा कि दोनों सर्वसम्मति से दिल्ली का सीएम चुनेंगे. जीतनराम मांझी ने कहा कि बीजेपी का शीर्ष आलाकमान बहुत डेमोक्रेटिक है. वे किसी बाहरी को नहीं थोपते हैं. जितने सदस्य चुन के आये हैं वे बैठेंगे और उस बैठक में जिसका नाम प्रस्तावित किया जाएगा उसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे. अगर बाहर का नेता कोई कल्पना करता है या किसी का नाम लेता है तो यह उचित बात नहीं है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दिल्ली विधानसभा चुनाव का लेखा जोखा
भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से उन्होंने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं. कांग्रेस का खाता नहीं खुला है. इससे पहले भाजपा ने 1993 में 49 सीट जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया था, जिसके बाद मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनीं. 1998 के बाद, कांग्रेस ने 15 साल तक शासन किया और 2013 से आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी. इस चुनाव में भाजपा ने 71 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें जोड़ी हैं. पार्टी ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था. दूसरी तरफ, आप पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ और स्ट्राइक रेट 31 फीसदी रहा.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने दिया तोहफा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










