बल्लीपुर में वर्चस्व में हिंसक झड़प गोलीबारी, दो लिये गये हिरासत में

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 25 Apr 2025 12:41 AM

विज्ञापन

patna news: फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के बल्ली पुर गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के बल्ली पुर गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया. दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी का रूप ले लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवार मनबढ़ू प्रवृत्ति के हैं और अक्सर गांव में वर्चस्व को लेकर टकराव करते रहते हैं. पुलिस ने गांव में सुरक्षाबल तैनात कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, दोनों ओर से कुछ लोग घायल हुए हैं जो गांव से बाहर किसी अन्य जगह पर छिपकर इलाज करवा रहे हैं. पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है. मौके पर पहुंची पुलिस को एक मिस फायर की गयी गोली बरामद हुई है.

गौरीचक थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पप्पू पांडे व मिथिलेश दुबे के परिवार के बीच बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. दोनों ही पक्षों से एक व्यक्ति राकेश कुमार को पकड़ा गया है. दोनों परिवारों के बच्चों के विवाद में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गयी. दोनों पक्षों के अन्य लोग मौके से फरार हैं. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है.

चोरी की बाइक और कट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

अथमलगोला. थाना की पुलिस ने छापेमारी कर तीन विभिन्न मामले में एक चोरी की बाइक और एक देशी कट्टा बरामद किया है. एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में ग्राम नया टोला सबनीमा से अथमलगोला अभियुक्त लल्लू कुमार को गिरफ्तार किया. छापेमारी के क्रम में ग्राम गंज पर स्थित एनएच 31 पक्की सड़क पर एक चोरी की बाइक ले जाते हुए जब्त कर एक नाबालिग को पकड़ा. ग्राम दरियाचक स्थित रवि पासवान के घर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन