ePaper

बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated at : 15 May 2024 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

खुसरूपुर. थाना क्षेत्र के कटौना के ग्रामीणों ने पटना-बख्तियारपुर फोरलेन को घंटों जाम कर दिया.

विज्ञापन

खुसरूपुर. थाना क्षेत्र के कटौना के ग्रामीणों ने पटना-बख्तियारपुर फोरलेन को घंटों जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी. गर्मी की वजह लोग परेशान हैं, पीने का पानी नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ गयी. दूसरी ओर बिजली एसडीओ ने कहा कि गांव में प्रीपेड मीटर लगाने गये कर्मियों को काम नहीं करने दिया जा रहा है. विभाग के आदेश पर फिलहाल कटौना, मौसीमपुर एवं बैकठपुर गांव के उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगाया जाना है. सड़क जाम की सूचना के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सदलबल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन