Patna : दारोगा के बेटे की हत्या के मामले में दो और गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 1:44 AM
दारोगा श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज की हत्या के मामले में दाे और आराेपिताें राैनक उर्फ रिस्की सिंह और बिक्रम उर्फ कैफी काे गिरफ्तार कर लिया. दाेनाें डीएवी स्कूल से पासआउट छात्र हैं और मूल रूप से परसा बाजार के रहने वाले हैं.
संवाददाता, पटना: शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने पुलिस मुख्यालय में सीआइडी के दारोगा श्याम रंजन सिंह के 18 साल के बेटे आर्यन राज की हत्या के मामले में दाे और आराेपिताें राैनक उर्फ रिस्की सिंह और बिक्रम उर्फ कैफी काे गिरफ्तार कर लिया. दाेनाें के पीछे पुलिस लगी हुई थी. रविवार काे दाेनाें सरेंडर करने काेर्ट जा रहे थे, पर काेर्ट बंद हाेने से सरेंडर नहीं कर सके. इसी बीच दाेनाें काे पुलिस ने शास्त्रीनगर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया. रिस्की और बिक्रम दाेनाें डीएवी स्कूल से पासआउट छात्र हैं. दाेनाें परसा बाजार के रहने वाले हैं. पटना में रूपसपुर थाने की नवनीत काॅलाेनी में रहते हैं. वहीं, आर्यन के पिता श्याम रंजन सिंह का दावा है कि उसकी हत्या हुई है. आर्यन का विकास से विवाद चल रहा था. कुछ माह पहले एक छात्र काे मारपीट कर विकास और उसके समर्थकाें ने घायल कर दिया था. इस मामले में आर्यन ने घायल छात्र की मदद की थी. इसी काे लेकर विकास की आर्यन से खुन्नस थी. पूरी साजिश के तहत आर्यन काे पार्टी में बुलाया गया और उसे मार डाला.
गिरफ्तार आरोपितों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का होगा मिलान
पाेस्टमार्ट रिपाेर्ट पुलिस काे मिल गयी है. सूत्राें के अनुसार, रिपाेर्ट में सुसाइड की बात है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूत्राें के अनुसार गिरफ्तार आराेपिताें के बयान और पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट दाेनाें का मिलान कराया जायेगा. अगर आर्यन की माैत का मामला सुसाइड निकलता है, ताे फिर सभी आराेपिताें के खिलाफ हत्या की धारा हट जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










