मोकामा के अलग-अलग स्थानों पर गंगा में दो डूबे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 1:09 AM
मोकामा इलाके में अलग अलग हादसों में गंगा में दो लोग डूब गये.
मोकामा. मोकामा इलाके में अलग अलग हादसों में गंगा में दो लोग डूब गये. इसमें एक का शव मिला, जबकि दूसरा लापता है. हथिदह थाने के औटा संगत पर घाट में 60 वर्षीय अरविंद कुमार को गहरे पानी का अंदाजा नहीं लग पाया. ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक वे गहरे पानी में समा गये. नाविकों की मदद से लापता बुजुर्ग की घंटों तलाश की गये. दोपहर में एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. लापता बुजुर्ग औटा के चंद्रभान टोला के निवासी हैं. दूसरी ओर पंचमहला थाना अंतर्गत जलालपुर गांव में गंगा में स्नान करने गया 14 वर्षीय रजनीश कुमार डूब गया. स्थानीय लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका. बाद में एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे मशक्कत के बाद किशोर का शव बाहर निकाला. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत किशोर जलालपुर के ही ब्रजेश कुमार का पुत्र था. गंगा नदी से अज्ञात शव बरामद मोकामा. हथिदह थाने के औटा संगत पर घाट पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ. पुलिस शव की पहचान में जुटी है. बताया जा रहा है कि गंगा में स्नान के दौरान डूबे बुजुर्ग की तलाश की जा रही थी. इस बीच 40 साल के पुरुष का अज्ञात शव मिला. कयास लग रहा है कि दूसरे इलाके से शव बहकर हथिदह पहुंच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










