पटना में अब चलती ट्रेन में भी बुक करा सकेंगे कंफर्म बर्थ, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Train Confirm Berth Booking: पटना समेत दानापुर मंडल के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. अब चलती ट्रेन में भी खाली होने वाली कंफर्म बर्थ की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी. टीटीई द्वारा एचएचटी में खाली सीट अपडेट करते ही उसका ब्योरा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दिखाई देने लगेगा. यात्री यात्रा के दौरान भी उपलब्ध सीट बुक कर सकेंगे.

विज्ञापन

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Train Confirm Berth Booking:
पटना समेत दानापुर मंडल से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब यात्री उन ट्रेनों में भी कंफर्म बर्थ बुक करा सकेंगे जो अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना हो चुकी होंगी. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने इस नई सुविधा को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है.

एचएचटी अपग्रेड होने से मिलेगी सुविधा

रेलवे की ओर से टीटीई को दिए गए एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) को अपग्रेड किया जा रहा है. चेकिंग के दौरान टीटीई को एचएचटी में यह दर्ज करना होगा कि कौन सा यात्री यात्रा पर नहीं आया और कौन सी सीट खाली है. जानकारी अपडेट होते ही खाली सीटों का ब्योरा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दिखाई देने लगेगा.

खाली सीटों की ऑनलाइन होगी बुकिंग

नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री यात्रा के दौरान भी उपलब्ध खाली सीटों को ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. यदि किसी स्टेशन से यात्री ट्रेन में चढ़ना चाहता है और सीट उपलब्ध है तो वह सीधे आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से कंफर्म बर्थ बुक कर सकेगा.

अभी वेटिंग और आरएसी यात्रियों को मिलती है सीट

वर्तमान व्यवस्था में ट्रेन में खाली होने वाली सीटें पहले वेटिंग और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को आवंटित की जाती हैं. दानापुर मंडल के एक वरिष्ठ टीटीई के अनुसार किसी यात्री के यात्रा नहीं करने पर सीट को एचएचटी में रिक्त दर्ज किया जाता है. नई प्रणाली में यही जानकारी तुरंत ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी.

बुकिंग होते ही टीटीई को मिलेगा अलर्ट

रेलवे की नई व्यवस्था के तहत जैसे ही कोई यात्री खाली सीट बुक करेगा, उसकी पूरी जानकारी टीटीई के एचएचटी में दिखाई देगी. इससे सीट आवंटन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी. यात्रियों को स्टेशन पर या ट्रेन में सीट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

Train Confirm Berth Booking: TTE का काम हुआ पूरी तरह पेपरलेस

रेलवे अधिकारियों के अनुसार एचएचटी डिवाइस के जरिए टीटीई का काम अब पूरी तरह पेपरलेस हो चुका है. इस डिवाइस के माध्यम से टिकट जांच, सीट आवंटन और यात्रियों की जानकारी का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखा जा रहा है.

यात्रियों को होगा सीधा फायदा

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है. यदि कोई यात्री किसी कारण से यात्रा नहीं करता है तो उसकी सीट को तुरंत सिस्टम में अपडेट कर दिया जाएगा. इसके बाद खाली सीट को अन्य यात्री ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. दानापुर मंडल के सभी टीटीई को एचएचटी उपलब्ध करा दिया गया है.

ALSO READ: पोर्टल बंद होने से पटना जिला परिषद की 350 विकास योजनाएं अटकीं, 10 करोड़ के काम पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन