पर्यटन विभाग निवेशकों को देगा 25 करोड़ तक अनुदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 1:19 AM
पर्यटन को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है.इसके लिए नयी पर्यटन नीति बनायी गयी है. पर्यटन विभाग ने नयी नीति की विस्तृत गाइडलाइन जारी की है.
पटना. पर्यटन को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है.इसके लिए नयी पर्यटन नीति बनायी गयी है. पर्यटन विभाग ने नयी नीति की विस्तृत गाइडलाइन जारी की है. इस नीति के तहत 10 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 30 फीसदी अनुदान, 50 करोड़ तक के निवेश व इससे ज्यादा में 25 फीसदी का अनुदान दिये जायेंगे. इस नीति के तहत निवेशकों को अधिकतम 25 करोड़ रुपये तक अनुदान का प्रावधान किया गया है, जबकि न्यूनतम 75 लाख रुपये के निवेश पर भी वित्तीय अनुदान का लाभ लिये जा सकते हैं. नयी पर्यटन नीति के फलस्वरूप राज्य में पर्यटन प्रक्षेत्र में आशातीत वृद्धि होने का अनुमान है. इसके साथ ही राज्य में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने, रोजगार और व्यापार की संभावनाएं भी सृजित होंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










