नवनियुक्त तीन न्यायाधीशों को दिलायी गयी शपथ

Updated at : 09 Mar 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
नवनियुक्त तीन न्यायाधीशों को दिलायी गयी शपथ

पटना हाइकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने नवनियुक्त तीन न्यायाधीशों को शनिवार को शपथ दिलायी.

विज्ञापन

पटना हाइकोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ कर 37 हो गयी

संवाददाता, पटना

पटना हाइकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने नवनियुक्त तीन न्यायाधीशों को शनिवार को शपथ दिलायी. न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी की गयी थी. वहीं, शपथ लेने वालों में आलोक कुमार सिन्हा, सौरेंद्र पांडेय और सोनी श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह पटना हाइकोर्ट के शताब्दी हॉल में संपन्न हुआ. समारोह में पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, अधिवक्ता, अधिकारी आदि शामिल थे. इन न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही पटना हाइकोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ कर 37 हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन