Bihar Politics: तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू प्रसाद, नहीं दिखे तेजस्वी और राबड़ी देवी

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में लालू प्रसाद पहुंचे

Bihar Politics: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे. मंगलवार की रात ही तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास जाकर निमंत्रण दिया था. लेकिन, भोज में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी नहीं दिखे.

विज्ञापन

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे. गेट पर ही तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद का स्वागत किया. इस दौरान पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. तेज प्रताप यादव ने मंगलवार की रात लालू परिवार को न्योता दिया था. ऐसे में आज लालू प्रसाद भोज में तो पहुंचे लेकिन छोटे भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी इस दौरान नजर नहीं आए.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्यपाल के साथ दिखे लालू प्रसाद

तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज से जुड़ी कई तस्वीरों में देखा गया कि लालू प्रसाद बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ स्टेज पर बैठे थे. इसके साथ ही तेज प्रताप यादव अपने पिता के साथ एक ही सोफे पर बैठे हुए दिखे. दरअसल, मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया था. ऐसे में आज लालू प्रसाद का तेज प्रताप के निमंत्रण पर भोज में शामिल होना बेहद खास माना जा रहा है.

पशुपति पारस, साधु यादव के साथ ये भी पहुंचे

आज तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में उनके मामा साधु यादव पहुंचे. इसके अलावा पशुपति पारस, प्रभुनाथ यादव और अन्य नेताओं ने शिरकत की. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के कई नेताओं को निमंत्रण दिया था. ऐसे में यह कार्यक्रम बेहद खास माना जा रहा है. सत्ता पक्ष के कौन-कौन नेता तेज प्रताप यादव के भोज में पहुंचते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

वीडियो शेयर कर दिखाई थी व्यवस्था

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने TY Vlog के जरिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं को दिखाया था. चूड़ा-दही, तिल, तिलकुट सब कुछ का इंतजाम हो चुका था. टेंट भी लगाए गए थे. इसके साथ ही कुर्सियां भी मंगवा ली गई थी. ऐसे में आज बैक टू बैक मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है.

Also Read: Bihar Politics: ‘RCP सिंह का स्वागत है’, रत्नेश सदा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे जेडीयू विधायक का बड़ा बयान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन