Bihar Politics: 'RCP सिंह का स्वागत है', रत्नेश सदा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे जेडीयू विधायक का बड़ा बयान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Jan 2026 11:59 AM
श्याम रजक ने आरसीसी सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान
Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रत्नेश सदा के दही-चूड़ा भोज में विधायक श्याम रजक पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जनसुराज नेता आरसीपी सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने आरसीपी सिंह को खुला ऑफर देते हुए कहा, अगर वे जेडीयू में आना चाहते हैं, तो स्वागत है.
Bihar Politics: बिहार में दही-चूड़ा भोज के बीच सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. आज कई राजनीतिक नेताओं के आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है. ऐसे में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रत्नेश सदा ने भी भोज का आयोजन किया, जिसमें विधायक श्याम रजक पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने जनसुराज नेता आरसीपी सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया.
आरसीपी सिंह को श्याम रजक ने दिया खुला ऑफर
दरअसल, आरसीपी सिंह के जेडीयू में शामिल होने की अटकलों को लेकर श्याम रजक से सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने कहा, वो अलग थे ही कब. अगर वे जेडीयू में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. वे आएं. इस तरह श्याम रजक के बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इससे पहले आरसीपी सिंह ने खुद ही बड़ा बयान सीएम नीतीश कुमार के साथ रिश्ते को लेकर दिया था.
आरसीपी सिंह ने क्या कहा था?
आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश के साथ रिश्ते को लेकर कहा था, हम दोनों तो एक ही हैं. हम उनके साथ 25 सालों तक रहे हैं. जितना हम उन्हें जानते हैं और वे मुझे जानते हैं, उतना कोई नहीं जानता. साथ ही जेडीयू में वापस आने पर कहा था, ये तो आपको पता चल जाएगा. इस तरह से कई तरह की बयानबाजी तमाम राजनीतिक नेताओं की तरफ से की जा रही है.
सीएम नीतीश भी पहुंचे पूर्व मंत्री के आवास पर
आज भोज में पहुंचे श्याम रजक ने तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में जाने के सवाल पर कहा कि हम सभी जगह जायेंगे. यह मौका शिष्टाचार और परंपरा का हिस्सा है. इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं होती है. जानकारी के मुताबिक, आज पूर्व मंत्री के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. इस दौरान संजय झा भी मौजूद रहे. ऐसे में दही-चूड़ा भोज के बीच और किस तरह के बयान आते हैं, इस पर नजरें टिकी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










