Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद के भोज में आने पर बोले तेज प्रताप- पिता का आशीर्वाद मिला, तेजस्वी के नहीं पहुंचने पर क्या कहा?

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद के भोज में आने पर कहा, पिता का मुझे आज आशीर्वाद मिला. इसके साथ ही तेजस्वी यादव के भोज में नहीं पहुंचने पर कहा, वे हमारे छोटे भाई हैं. थोड़ा लेट से सो कर उठते हैं.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर दही-चूड़ा भोज में पहुंचे. लालू प्रसाद के भोज में आने के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पिता का आशीर्वाद मुझे मिला है. बिहार के गवर्नर भी आएं थे, उन्होंने भी आशीर्वाद दिया है. बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए कुछ नया काम करना है.

तेजस्वी के भोज में नहीं आने पर क्या बोले तेज प्रताप?

इसके साथ ही मीडिया की तरफ से जब तेजस्वी यादव के भोज में नहीं आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, तेजस्वी हमारे छोटे भाई हैं. वे थोड़ा लेट से सो कर उठते हैं. इस तरह से तेज प्रताप यादव ने बड़ी बात कही. लेकिन तेजस्वी यादव बड़े भाई तेज प्रताप के भोज में आते हैं या नहीं, यह देखना होगा. मालूम हो, मंगलवार को तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया था.

भोज में पहुंचे प्रभुनाथ यादव ने क्या कहा?

आज तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में प्रभुनाथ यादव भी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, राज्यपाल और लालू जी ने आशीर्वाद दिए हैं. आज से दिन शुभ होने वाला है. परिवार एक है, कोई दूरी नहीं है. हम अपने भगिना को आशीर्वाद दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी बड़ी बात कही कि तेज प्रताप यादव बहुत आगे जाने वाले हैं. दोनों भाई एक साथ हैं. सारे मामा का आशीर्वाद है.

लालू-तेज प्रताप एक ही सोफे पर दिखे

तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज से जुड़ी कई तस्वीरों में देखा गया कि लालू प्रसाद बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ स्टेज पर बैठे थे. इसके साथ ही तेज प्रताप यादव अपने पिता के साथ एक ही सोफे पर बैठे हुए दिखे. दरअसल, मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया था. ऐसे में आज लालू यादव का तेज प्रताप के निमंत्रण पर भोज में शामिल होना बेहद खास माना जा रहा है. साथ ही तेजस्वी यादव के आने का इंतजार है.

Also Read: Bihar Politics: तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू प्रसाद, नहीं दिखे तेजस्वी और राबड़ी देवी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन