दोगुनी उम्र के लड़के से शादी के डर से भागी थीं बहनें, ऐसे हुआ खुलासा

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Mar 2020 7:55 AM

विज्ञापन

राजीव नगर इलाके की रहने वाली एक लड़की दोगुने उम्र के लड़के के साथ शादी के डर से अपनी नाबालिग छोटी बहन को लेकर भाग गयी थी. लेकिन, लड़की के पिता ने मुहल्ले के ही दो युवकों पर राजीव नगर थाने में लड़कियों को भगाने व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करा दिया.

विज्ञापन

पटना : राजीव नगर इलाके की रहने वाली एक लड़की दोगुने उम्र के लड़के के साथ शादी के डर से अपनी नाबालिग छोटी बहन को लेकर भाग गयी थी. लेकिन, लड़की के पिता ने मुहल्ले के ही दो युवकों पर राजीव नगर थाने में लड़कियों को भगाने व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करा दिया. इसके बाद आरोपित लड़कों पर लगातार की जा रही कार्रवाई से परेशान दोनों लड़कियां सोमवार को महिला आयोग के दफ्तर में हाजिर हुईं और अपना पक्ष रखा.

पिता के खिलाफ दिया आवेदन : सोमवार को दोनों बहनें आयोग के ऑफिस पहुंचीं और कहा कि हम जिंदा हैं और सही सलामत हैं. दोनों बहनों ने थाने में हुई एफआइआर को गलत बताया. उन्होंने अपने पिता के ऊपर जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ आवेदन दिया. आवेदन में उसने लिखा है कि उसके पिता और भाई ने उसकी शादी उससे दोगुने उम्र में बड़े लड़के से तय कर दी थी जबकि उसकी उम्र अभी 18 साल है.

छोटी बहन को साथ लेकर इसलिए भागी क्योंकि उसकी शादी के दो महीने बाद ही उसकी छोटी बहन की भी शादी करा दी जाती. घर से चले जाने के बाद उन्होंने भाई को कॉल कर जानकारी दी थी. साथ ही दोनों बहनों ने एसएसपी व थाने की पुलिस को इ-मेल भी भेजा था.

दोनों पक्ष हर माह उपस्थिति दर्ज कराएं: लड़कियों की बात सुनने के बाद आयोग की ओर से लड़की के पिता को बुलाया गया. लड़की के पिता ने महिला आयोग के अध्यक्ष से माफी मांगी. कहा कि अब वह बेटियों को घर ले जाना चाहते हैं. शादी उसकी इच्छानुसार करने की बात की. इसके बाद दोनों लड़कियों को समझाया गया, तो वे घर जाने के लिए तैयार हो गयीं. आयोग ने दोनों पक्षों को हर महीने यहां आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को कहा है.

इसके साथ ही दोनों पक्षों की आपसी सहमति के साथ थाने से भी केस को वापस ले लिया जायेगा. वहीं आयोग में आयी लड़के की मां का आरोप है कि लगातार लड़की के भाई के तरफ से धमकी दी जा रही थी.

दोनों बहनों ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर भागी थीं. इनके पिता और भाई को बुलाया गया था, जिसमें दोनों ने अपनी गलती को माना है और लड़कियों को काफी समझाने के बाद वे परिवार के साथ जाने को राजी हो गयीं. साथ ही राजीव नगर थाना की पुलिस को भी इनके आने की जानकारी दी गयी है. दिलमणि मिश्रा, अध्यक्ष, बिहार राज्य महिला आयोग

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन