पांचवी आरके रॉय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 12:39 AM
दानापुर के डुंगडुंग हॉकी ग्राउंड पर शुक्रवार को पांचवी आरके रॉय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरके रॉय फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक रॉय ने किया.
पटना. दानापुर के डुंगडुंग हॉकी ग्राउंड पर शुक्रवार को पांचवी आरके रॉय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरके रॉय फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक रॉय ने किया. अतिथियों का स्वागत पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी योगेश कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अरुणिमा रॉय ने किया. इस मौके पर नरेश चौहान, अंजनी कुमार, अनुभा, पूनम, माधुरी, राहुल, मनोज, शैलेंद्र, अमरेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे़अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह आयोजन सचिव अजितेश राय ने बताया की पहले सत्र में बालक वर्ग में भोजपुर ने डीपीएस पटना को 9-0 से, केआइएससी वैशाली ने गोरौल को 3-1 से, आरके रॉय फाउंडेशन ने पीएस राणा एचएस की टीम को 4-0 से हराया़ आरके रॉय हॉकी अकादमी और वैशाली हॉकी क्लब का मैच ड्रॉ रहा़ दूसरे सत्र में बालक वर्ग में आरके राय अकादमी ने भोजपुर को 4-2 से, वैशाली हॉकी क्लब ने आरके रॉय फाउंडेशन को 8-0 से हराया़ बालिका वर्ग में आरके रॉय फाउंडेशन ने आरके रॉय हॉकी अकादमी को 4-0 से, केइएससी वैशाली ने डीपीएस पटना को 3-0 से, आरके रॉय फाउंडेशन ने डीपीएस पटना को 1-0 से और आरके रॉय अकादमी ने केआइएससी वैशाली को 3-0 से हराया़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










