जमीन दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन का काम पूरा करने का लक्ष्य

Updated at : 23 Dec 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन का काम पूरा करने का लक्ष्य

राज्य में सभी जमीन दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य इसी महीने पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में सभी जमीन दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य इसी महीने पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है. फिलहाल करीब 60 फीसदी दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन हो चुकी है.स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन के बाद भू-अभिलेख पाेर्टल पर अपलोड हो चुके दस्तावेजों की डाटा सहित इमेज की गुणवत्ता जांच का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है. इस जांच की जिम्मेदारी संबंधित अंचल कार्यालय, जिला अभिलेखागार, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, भू-अर्जन कार्यालय और अपर समाहर्ता कार्यालय को दी गयी है. इसका मकसद आम लोगों को जमीन के डाटा के अनुसार सही दस्तावेज उपलब्ध करवाना है. सूत्रों के अनुसार राज्य में जमीन से संबंधित करीब 28 से 30 लाख दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन किया जाना है. इसमें से अब तक करीब 18 लाख दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन हो चुकी है. ये भू-अभिलेख पोर्टल पर भी अपलोड किये जा रहे हैं. इन सभी को भू-अभिलेख पोर्टल से जाकर फ्री में देखा जा सकता है और मामूली शुल्क देकर डाउनलोड किया जा सकता है. फिलहाल जमीन सर्वे के लिए ऐसे दस्तावेजों की रैयतों को बहुत जरूरत है. पोर्टल पर दस्तावेज उपलब्ध होने से रैयतों को अंचल कार्यालय जाकर दस्तावेजों को देखने के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है. विभागीय जानकारों का कहना है कि फिलहाल 36 प्रकार के राजस्व अभिलेखों को डिजिटाइज और स्कैन करने का काम चल रहा है. इनमें खतियान और पंजी-2 की प्रति शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन