जांच के बाद ही ऑनलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स में लें एडमिशन : यूजीसी

Updated at : 24 Apr 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
जांच के बाद ही ऑनलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स में लें एडमिशन : यूजीसी

यूजीसी ने कहा है कि कुछ संगठन व संस्थान 10 दिनों का ऑनलाइन एमबीए काेर्स ऑफर कर रहे हैं, जबकि एआइसीटीइ ने ऐसे किसी कोर्स को मंजूरी नहीं दी है.

विज्ञापन

पटना.यूजीसी ने फर्जी ऑनलाइन कोर्सों से लोगों को बचने की सलाह दी है. यूजीसी ने कहा है कि कुछ संगठन व संस्थान 10 दिनों का ऑनलाइन एमबीए काेर्स ऑफर कर रहे हैं, जबकि एमबीए प्रोग्राम की पढ़ाई और पाठ्यक्रम को मंजूरी देनी वाली संस्था एआइसीटीइ ने इस प्रकार के किसी कोर्स को मंजूरी नहीं दी है. इसलिए छात्रों से आग्रह है कि वे ऐसे किसी कोर्स में दाखिला न लें. शॉर्ट टर्म कोर्स में एडमिशन जांच कर लें. यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को भी यूजीसी नियमों के अनुसार किसी भी ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रम की पेशकश करने के लिए यूजीसी से अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक है. ऑनलाइन कार्यक्रमों की पेशकश करने के लिए मान्यताप्राप्त एचइआइ (उच्च शिक्षा संस्थानों) की एक सूची deb.ugc.ac.in पर उपलब्ध है. स्टूडेंट्स कोर्स करने से पहले कोर्स और संस्थान की जानकारी वेबसाइट पर जाकर उठा सकते हैं. इसलिए किसी भी ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने या प्रवेश लेने से पहले ऑनलाइन कार्यक्रम की वैधता सुनिश्चित करें. संस्थान भी बिना अनुमति कोई शॉर्ट टर्म कोर्स का संचालन न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन