जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुख्य परीक्षा 29 से 30 को, एक घंटे पहले प्रवेश होगा बंद

Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 21 Jan 2026 7:35 PM

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये हैं

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये हैं. आयोग के अनुसार यह परीक्षा 29 एवं 30 जनवरी को पटना जिला स्थित एक ही परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जायेगी. परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में संपन्न होगी. प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम ढाई घंटे पूर्व यानी सुबह सात बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. परीक्षा समाप्ति से पहले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष अथवा परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा में सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र में साधारण कैलकुलेटर तथा वैकल्पिक विषय गणित व सांख्यिकी में साइंटिफिक कैलकुलेटर के प्रयोग की अनुमति दी गयी है. हालांकि परीक्षा भवन में किसी अन्य अभ्यर्थी से कैलकुलेटर मांगने या आपस में बदलने की अनुमति नहीं होगी. वहीं, परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ गैजेट,आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूरी तरह वर्जित रहेगी. मार्कर, व्हाइट फ्लूइड, ब्लेड और इरेजर भी परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित है. आयोग ने चेतावनी दी है कि कदाचार या इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों तक बीपीएससी की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा. वहीं परीक्षा से संबंधित भ्रामक अथवा सनसनीखेज अफवाह फैलाने पर तीन वर्षों का प्रतिबंध लगेगा.

आज से एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड

परीक्षा के लिए इ-प्रवेश पत्र 22 जनवरी से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. परीक्षा केंद्र कोड व केंद्र के नाम की जानकारी 27 जनवरी से डैशबोर्ड पर दी जायेगी. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की अतिरिक्त प्रति परीक्षा केंद्र पर साथ लाना अनिवार्य होगा. साथ ही आयोग ने शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन ‘ग्रिवांस’ व्यवस्था को भी सक्रिय किया है. परीक्षा में किसी भी अनियमितता की शिकायत परीक्षा समाप्ति के 48 घंटे के भीतर शपथपत्र व साक्ष्य के साथ ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन