खाजेकलां गंगा घाट पर मिट्टी कटाई को रुकवाया
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 24 Apr 2025 1:09 AM
patna news: पटना सिटी. निर्माण कंपनी की ओर से पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल से जुड़े खाजेकलां गंगा घाट पर मिट्टी कटाव का कार्य करने का बुधवार को स्थानीय लोगों व छठ पूजा समिति के सदस्यों ने विरोध किया.
पटना सिटी. निर्माण कंपनी की ओर से पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल से जुड़े खाजेकलां गंगा घाट पर मिट्टी कटाव का कार्य करने का बुधवार को स्थानीय लोगों व छठ पूजा समिति के सदस्यों ने विरोध किया. विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि गंगा तट व आसपास में पश्चिम की तरफ मिट्टी की हो रही कटाई से गंगा घाटों की स्थिति दयनीय व बदहाल हो गयी है. एक बड़ा गड्ढा बन गया है. लोगों ने मिट्टी कटाव रोकने की मांग की. इस दौरान जेसीबी से मिट्टी कटाव में लगे चालक को भी कार्य करने से रोका. मौके पर पहुंचे वार्ड 65 के पार्षद तरुणा राय के प्रतिनिधि राजेश राय ने बताया कि अवैध ढंग से मिट्टी की हो रही कटाई को रोकने के लिए अनुमंडल प्रशासन को इसकी जानकारी दी गयी है. विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि बीते 15 दिनों से भी अधिक समय से जेसीबी लगा कर घाट के पश्चिम की तरफ से मिट्टी का कटाव किया जा रहा है. कटाव कार्य में लगे चालक साई प्रसाद ने बताया कि लगभग 350 से 400 ट्रैक्टर मिट्टी की कटाई यहां से की गयी है. एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि लोगों की ओर से मिट्टी के कटाव की सूचना मिली थी. इस मामले में खाजेकलां थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि कार्य को रुकवा दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










