Sanjeev Mukhiya: EOU की पूछताछ में संजीव मुखिया का बड़ा खुलासा, सॉल्वर गैंग में डॉक्टर भी शामिल, पूछे गए ये सभी सवाल

Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद ईओयू ने उसे रिमांड पर लिया. रिमांड अवधि के दौरान उससे कई जरूरी सवाल किए गए. इस पूछताछ के क्रम में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक, सिपाही भर्ती समेत अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को ईओयू ने रिमांड पर लिया था. सोमवार को संजीव मुखिया के रिमांड की अवधि बढ़ा भी दी गई है. ऐसे में संजीव मुखिया से पूछताछ के क्रम में कई खुलासे भी हो रहे हैं. इसी क्रम में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है.
सॉल्वर गैंग में डॉक्टर भी शामिल
दरअसल, संजीव मुखिया ने पूछताछ के दौरान बताया कि, पैसे के बल पर अभ्यर्थियों को नीट की परीक्षा पास कराने के लिए सॉल्वर गैंग बना रखा है. यहां उसने चौंकाने वाली बात यह बताई कि, इस गैंग में कई डॉक्टर भी शामिल हैं. ये सभी डॉक्टर राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में कार्यरत हैं. बता दें कि, संजीव मुखिया से पूछताछ के क्रम में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. जिसके कारण सोमवार को उसके रिमांड की अवधि दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई.
आज पूरे दिन होगी पूछताछ
अब जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को संजीव मुखिया से पूरे दिन पूछताछ की जाएगी. जिसके बाद बुधवार के दिन दोपहर बाद वापस जेल भेज दिया जाएगा. इधर, ईओयू सूत्रों की माने तो, जो नए बहाल डॉक्टर होते थे, उन्हें परीक्षा के दौरान वास्तविक अभ्यर्थी के डमी के रूप में बिठाया जाता था. बदले में उनको करीब पांच से छह लाख रुपये दिये जाते थे. इस दौरान परीक्षा केंद्रों को भी मैनेज रखा जाता था. यह भी बताया गया कि, ईओयू की पूछताछ में संजीव मुखिया के अंतरराज्यीय नेटवर्क को भी खंगालने की कोशिश की गई.
ईओयू ने पूछे ये सभी सवाल
बता दें कि, संजीव मुखिया से ईओयू के अधिकारियों की ओर से कई अहम सवाल किए गए. जैसे कि, उसने दूसरे राज्यों में पेपर लीक गिरोह का नेटवर्क कैसे तैयार किया ? बिहार में हुई पेपर लीक की घटनाओं में उसकी संलिप्तता किस तरह से रही ? इस नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका रही ? सिपाही बहाली का प्रश्न पत्र लीक को लेकर भी सवाल किए गए.
Also Read: बिहार में ट्रेन का इंतजार कर रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पिता का इलाज कराने आयी पीड़िता को खींचकर ले गए हैवानhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/physical-abuse-on-gopalganj-railway-station-with-up-based-lady-in-bihar-news
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










