बिहार में ट्रेन का इंतजार कर रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पिता का इलाज कराने आयी पीड़िता को खींचकर ले गए हैवान

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में दिव्यांग पिता का इलाज कराने पहुंची युवती ट्रेन छूटने पर स्टेशन पर ही रूक गयी. अहले सुबह उसे हैवान खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला यूपी की रहने वाली है.
बिहार के गोपालगंज में रेलवे स्टेशन से एक युवती को मनचले उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. कुचायकोट थाने के सासामुसा रेलवे स्टशन पर सोमवार की सुबह चार बजे यह घटना घटी है. पीड़िता यूपी की रहने वाली है जो अपने पिता का इलाज कराने आयी थी. तीन युवकों ने उसे अपने हवस का शिकार बना लिया.
तीन युवकों ने युवती से किया गैंगरेप
कुचायकोट थाने के सासामुसा रेलवे स्टशन पर सोमवार की सुबह चार बजे यूपी की एक युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित युवती यूपी के कुशीनगर से अपने पिता का इलाज कराने आयी थी. पुलिस ने घटना मे शामिल एक आरोपित सासामुसा के अभिषेक बिंद को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दो आरोपितों की तलाश मे पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.
पिता का इलाज कराने आयी, ट्रेन छूटी तो स्टेशन पर रूकना पड़ा
बताया जाता है कि कुशीनगर की रहनेवाली युवती के पिता पैरालाइसिस अटैक से दिव्यांग हो गये है. वह पिता का इलाज करने के लिए गोपालगंज के श्यामपुर आयी थी. इलाज के बाद रविवार की रात वह पिता को लेकर लौटने के लिए सासामुसा रेलवे स्टशन पर पहुंची, लेकिन ट्रेन छूट गयी. इससे वह पिता के साथ स्टेशन पर ही रूक गयी.
चापाकल पर पानी भरने गयी तो खींच ले गए बदमाश
सोमवार की अहले सुबह चार बजे के आसपास युवती रेलवे स्टशन के चापाकल पर पानी भरने के लिए गयी, जहां तीन युवको ने उसे पकड़ लिया और जबरन मुंह दबाकर सुनसान जगह पर उसे लेकर गये. वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
शोर मचाने लगी युवती तो पहुंची पुलिस
वारदात के बाद तीनों युवक फरार हो गये. वहीं, युवती शोर मचाती हुई रोने लगी. इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जीआरपी को दी. कुचायकोट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़िता की निशानदेही के आधार पर एक आरोपित को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










