ePaper

नानी घर से जाने के दौरान हादसे में हुई थी संजीव की मौत

Updated at : 26 Sep 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
नानी घर से जाने के दौरान हादसे में हुई थी संजीव की मौत

Patna News : फतुहा -दनियावां एनएच - 30ए पर फतुहा थाना के मछरियावां गांव के उत्तरी छिलका पुल पर मंगलवार की रात बुलेट सवार संजीव कुमार (35वर्ष) की मौत नानी घर नालंदा जिले के नागरनौसा थाना क्षेत्र के मुरदल्लीचक गांव से पटना डेरा जाने के क्रम में हो गयी थी.

विज्ञापन

प्रभात खबर में छपी खबर पढ़ कर परिजन पहुंचे फतुहा थाना प्रतिनिधि, फतुहा

फतुहा -दनियावां एनएच – 30ए पर फतुहा थाना के मछरियावां गांव के उत्तरी छिलका पुल पर मंगलवार की रात बुलेट सवार संजीव कुमार (35वर्ष) की मौत नानी घर नालंदा जिले के नागरनौसा थाना क्षेत्र के मुरदल्लीचक गांव से पटना डेरा जाने के क्रम में हो गयी थी. बुधवार की सुबह प्रभात खबर में छपी न्यूज और फोटो को देख उनके मामा पप्पू कुमार और रणविजय कुमार परिजनों के साथ फतुहा थाना पहुंचे और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करा संजीव के शव को पटना एनएमसी से लेकर गये. मामा ने बताया कि संजीव नानी घर से बुलेट से पटना जीरो माइल डेरा जा रहे थे. फतुहा के मछरियावां के पास उसे एक अज्ञात वाहन रौंदते हुए दनियावां की ओर फरार हो गया था, जिससे उनकी मौत हो गयी थी. संजीव कुमार उर्फ सोनू कुमार मसौढ़ी अनुमंडल के कादिर गंज थाना क्षेत्र का बारा गांव निवासी था. वह घर का एकलौता चिराग था. उसके पिता और पत्नी की भी मौत हो चुकी है. उसकी एक चौदह साल की बेटी है और मां सरोज कुमारी नरकटिया गंज में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां का बेहाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन