पगड़ी उतारने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे सम्राट चौधरी

Updated at : 05 Jul 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
पगड़ी उतारने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे सम्राट चौधरी

अयोध्या में अपने संकल्प वाला मुरेठा उतारने के बाद गुरुवार को पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का महिला मोर्चा ने भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन

महिला मोर्चा ने किया अभिनंदन उतारी गयी आरती संवाददाता, पटना अयोध्या में अपने संकल्प वाला मुरेठा उतारने के बाद गुरुवार को पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का महिला मोर्चा ने भव्य स्वागत किया. मोर्चा द्वारा अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया. कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ही उन पर फूल बरसाये गये और उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उनकी आरती उतारी गयी. इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया और उनकी प्रशंसा की. अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सबका आभार जताया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित किया हूं. भाजपा बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है. नीतीश जी के नेतृत्व में अच्छे से चलेगी सरकार : सम्राट चौधरी: इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार और अच्छे से चलेगी. अगले डेढ़ साल तक बिहार के विकास की गाथा को अंजाम तक पहुंचाने का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा. मौके प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी सजल झा, शीला कुशवाहा, मीना झा, शोभा सिंह, भारती पासवान, सीमा पांडेय, शशि, चिंता ओझा आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन