जिम्मेदारी उनकी, जिनके पास डेढ़ साल तक था ग्रामीण कार्य विभाग

ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डाॅ अशोक चौधरी ने ग्रामीण पुलों के गिरने के मामले में विभाग के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.
तेजस्वी पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने साधा निशाना पटना. ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डाॅ अशोक चौधरी ने ग्रामीण पुलों के गिरने के मामले में विभाग के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पुलों के गिरने की जिम्मेदारी उनकी होगी जो डेढ़ साल तक इस विभाग के मंत्री थे. उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार इस प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहे थे, उन पर लापरवाही के चलते सरकारी धन के दुरुपयोग के तहत एक्शन लिया जायेगा. अशोक चौधरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि यह विभाग डेढ़ साल पहले राजद के पास था और तेजस्वी यादव इसके मंत्री थे. जब से जदयू के पास यह विभाग आया, उसके बाद चुनाव था. तब 20 दिन का समय मिला, तो आप बताइए कि कौन इसका जिम्मेदार है ? जिम्मेदारी 20 दिन वाली पार्टी की है या डेढ़ साल से जिसके पास विभाग था उसकी. अशोक चौधरी ने कहा कि फिर से सीएम सेतु योजना शुरू होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




