विवि शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन व पेंशन के 2650 करोड़ मंजूर

Published at :28 Sep 2024 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
विवि शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन व पेंशन के 2650 करोड़ मंजूर

शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी परंपरागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक / शिक्षकेतर कर्मियों के माह जुलाई 2024 से फरवरी 2025 तक के वेतन / पेंशन और अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान/ के लिए 2650.17 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं.

विज्ञापन

स्वीकृत राशि से जुलाई से फरवरी 2025 तक के वेतन और पेंशन का होगा भुगतान

संवाददाता,पटना

शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी परंपरागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक / शिक्षकेतर कर्मियों के माह जुलाई 2024 से फरवरी 2025 तक के वेतन / पेंशन और अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान/ के लिए 2650.17 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं. इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन और पेंशन के लिए राशि जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में यह कवायद पूरी कर दी जायेगी. विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन के लिए तीन माह से इंतजार है.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जुलाई से फरवरी तक के वेतन मानदेय और पेंशन भुगतान के वास्ते पटना विश्वविद्यालय के लिए 179.55 करोड़, मगध विश्वविद्यालय के लिए 389.80 करोड़, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के लिए 376.66 करोड़,जय प्रकाश विवि के लिए 152.18 करोड़, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए 208.35 करोड़, बीएन मंडल विश्वविद्यालय के लिए 174.11 करोड़, तिलकामांझी विश्वविद्यालय के लिए 189.86 करोड़, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के लिए 389.81 करोड़, केएसडीएस विश्वविद्यालय के लिए 195.21 करोड़, मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के लिए 7.37 करोड़, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के लिए 257.26 करोड़, पूर्णिया विश्वविद्यालय के लिए 68.99 करोड़, मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए 61.03 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन