राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार खड़ा करने का नहीं था इरादा : RJD
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Dec 2020 9:38 PM
Rajya Sabha By Election 2020 राज्यसभा के उपचुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उम्मीदवार खड़ा न करने को लेकर सफाई दी है. आरजेडी का कहना है कि वह इस चुनाव में प्रतिभाग ही नहीं करना चाहती थी.
Rajya Sabha By Election 2020 राज्यसभा के उपचुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उम्मीदवार खड़ा न करने को लेकर सफाई दी है. आरजेडी का कहना है कि वह इस चुनाव में प्रतिभाग ही नहीं करना चाहती थी.
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि राज्यसभा के उप चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करने के लिए राजद का कभी इरादा हीं नहीं था. यह सीट दलित समुदाय से आने वाले दिग्गज राज नेता रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुई थी. लोग चाहते थे कि पासवान के सम्मान में उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिये.
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद द्वारा राज्यसभा में अपना उम्मीदवार खड़ा करने की बात अधिकारिक रूप से कभी कही हीं नहीं गयी थी. एनडीए के लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा था. एनडीए के अंदर के अन्तर्विरोध की वजह से नेता काफी सशंकित और परेशान थे.
Also Read: यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी तालमेल के सवाल पर शिवपाल ने दी ये प्रतिक्रिया
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










