ePaper

पीयू : छात्रसंघ अध्यक्ष मैथिली ने विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के प्रति किया जागरूक

Updated at : 07 May 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू : छात्रसंघ अध्यक्ष मैथिली ने विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के प्रति किया जागरूक

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी ने विभिन्न कॉलेजों के छात्रों से मुलाकात कर उन्हें मॉक ड्रिल के महत्व से अवगत कराया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी ने विभिन्न कॉलेजों के छात्रों से मुलाकात कर उन्हें मॉक ड्रिल के महत्व से अवगत कराया. इस अवसर पर छात्रों को आपदा के समय संयम, सतर्कता और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया. छात्रों में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. उन्होंने इसे राष्ट्र की सुरक्षा में एक निर्णायक कदम बताते हुए गर्व और संतोष व्यक्त किया. छात्रों ने यह स्पष्ट रूप से जताया कि वे हर परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़े हैं. मॉक ड्रिल के माध्यम से युवाओं के मन में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी सुदृढ़ हुई. छात्र संघ अध्यक्ष मैथिली ने कहा कि इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि आज की युवा पीढ़ी न केवल सजग है, बल्कि देशहित में सक्रिय भागीदारी को भी तत्पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन