राजधानी पटना में 135 किमी की रफ्तार से चली आंधी, पांच की मौत

Updated:
विज्ञापन

पटना में तेज हवाओं से कई पेड़ उखड़े, जिसने कई जगह वाहनों को भी अपनी चपेट में लिया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PATNA NEWS : राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे आयी तेज आंधी ने हजारों पेड़ गिरा दिये. आधे घंटे की धुआंधार बारिश में 34.2 एमएम पानी गिरा. इसका असर यातायात पर दिखा और पटना की सड़कें घंटों जाम से जुझती रहीं. यहां तक कि इस दौरान कोलकाता से पटना आ रही इंडिगो की उड़ान भी लखनऊ डायवर्ट करनी पड़ी.

विज्ञापन

PATNA NEWS : (अनिकेत त्रिवेदी की रिपोर्ट) पटना और आसपास के क्षेत्र शुक्रवार को मौसम ने फिर अचानक करवट ली. शाम करीब साढ़े चार बजे के तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई. आधे घंटे की बारिश और 134 किमी की रफ्तार से चली आंधी में शहर के दर्जनों इलाके मसलन बेली रोड, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, एयरपोर्ट, फ्रेजर रोड, इको पार्क, गर्दनीबाग, निर्वाचन कार्यालय के पास सहित कई जगहों पर पेड़ गिर गये. इसके कारण पूरा यातायात बाधित हो गया. बेली रोड, न्यू बाइपास पर घंटों जाम लग गये. बेली रोड गोल्फ क्लब के सामने तेज आंधी-बारिश के कारण विशालकाय पेड़ गिर गया. जिसके कारण नारियल पानी बेचने वाले राजाबाजार समनपुरा के 25 वर्षीय इरफान की मौत हो गयी. अन्य ठेला दुकानदारों को संभलने का मौका भी नहीं मिला. इसमें इरफान के अलावा चार-पांच लोग दब गये. सभी को इलाज के लिए राजवंशी नगर अस्पताल ले जाया गया. जहां इरफान की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं, गर्दनीबाग में रोड नंबर एक कालीबाड़ी के पास एक ठेला चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

ठनका गिरने से दो और करंट लगने से एक की मौत

नेउरा में शुक्रवार को ठनका गिरने से खेत में बकरी चराने गये एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नेउरा कुम्हारटोली निवासी श्याम बिहारी चौधरी के पुत्र अमित कुमार रूप में हुई है. शाहपुर ढिबरा गांव में आंधी-बारिश के दौरान करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान रीता देवी (40 वर्ष), पति स्व. बलदेव माझी के रूप में हुई है. वहीं, पुनपुन थाना स्थित फहीमपुर गांव में शुक्रवार की शाम आंधी और बारिश के बीच गिरे ठनका की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति और मवेशी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान फहीमपुर निवासी सिंहासन सिंह के पुत्र मिथिलेश सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है.

गाड़ियों पर गिरा पेड़, पेट्रोल पंप की दीवार गिरी

आंधी के कारण कई जगहों पर वाहनों पर भी पेड़ गिर गये. जिससे लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ा और कई लोग बाल-बाल बचे. निर्वाचन कार्यालय के सामने ऑटो पर पेड़ गिरा. एयरपोर्ट रोड में अरण्य भवन के पास एक बड़े पेड़ की टहनी गिर गयी. जिसमें एक वाहन दब गया.वहीं, केंद्रीय विद्यालय के पास दो कार पर पेड़ गिर गये. हज भवन के सामने कैश वैन पर पेड़ गिरा. इको पार्क के पास चार वाहनों पर पेड़ गिर गये. ंकंकड़बाग पाटलिपुत्र स्पोट्स कॉम्प्लेस के पास मेन रोड पर पेड़ गिरा, बोरिंग रोड में एक गाड़ी पर पेड गिरने से कार का सीसा टूट गया. गर्दनीबाग में एक ऑटो पर और कई गाड़ी पर भी पेड़ गिरे. छज्जू बाग में पुराने म्यूजियम के पास, मुख्य न्यायाधीश के आवास परिसर में भी पेड़ गिरने से परेशानी हुई. आर ब्लॉक फ्लाइओर के ऊपर होड़िंग गिरने और आरब्लॉक स्थित पेट्रोल पंप की दीवार गिर गया.

34.2 एमएम बारिश, आज भी संभावना

मौसम में बदलाव अगले दो दिनों तक जारी रहेगा. शनिवार को भी आंधी-पानी आने की संभावना है. आंशिक रूप से बादल छाये रहेगे और गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है. वहीं शुक्रवार को आंधे घंटे की बारिश में करीब 34.2 एमएम बारिश हुई. जिसके कारण कई इलाकों में जल-जमाव हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन