पीयू : पीजी वोकेशनल कोर्स में एंट्रेंस टेस्ट की तिथि हुई जारी
Published by : AMBER MD Updated At : 22 Aug 2025 6:43 PM
पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सत्र 2025-27 वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट की तिथि जारी कर दी गयी है.
-30 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होगा एडमिशन टेस्ट
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सत्र 2025-27 वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट की तिथि जारी कर दी गयी है. एंट्रेंस टेस्ट 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आयोजित किया जायेगा. पीजी एंट्रेंस टेस्ट दो पालियों में आयोजित किया जायेगा. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जायेगी. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम चार बजे तक आयोजित की जायेगी. एलएलबी का एंट्रेंस टेस्ट 30 अगस्त को पटना वीमेंस कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में आयोजित किया जायेगा. एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ लॉ का एंट्रेंस टेस्ट एक सितंबर को मगध महिला कॉलेज में होगा. वहीं द्वितीय पाली में पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन की एंट्रेंस टेस्ट मगध महिला कॉलेज में आयोजित किया जायेगा. वहीं दो सितंबर को मास्टर इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन और बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस का एंट्रेंस टेस्ट मगध महिला कॉलेज में आयोजित होगा. वहीं द्वितीय पाली में मास्टर ऑफ एजुकेशन और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कॉम का एंट्रेंस टेस्ट मगध महिला कॉलेज में आयोजित किया जायेगा.
B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










