अब एयरपोर्ट के तर्ज पर 27 जनवरी से शुरू होगा पटनी जंक्शन की प्रीमियम पार्किंग, आठ मिनट का नहीं लगेगा शुल्क

Published by : DURGESH KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 12:44 AM

विज्ञापन

पटना जंक्शन के उत्तरी छोर पर महावीर मंदिर की तरफ की पार्किंग में अब प्रीमियम पार्किंग की तरह सुविधा दी जायेगी, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी से होगी.

विज्ञापन

– अत्याधुनिक और बेहतरीन बनी पटना जंक्शन के महावीर मंदिर की तरफ की पार्किंग, दो घंटे का 20 रुपये शुल्क

संवाददाता, पटना

पटना जंक्शन के उत्तरी छोर पर महावीर मंदिर की तरफ की पार्किंग में अब प्रीमियम पार्किंग की तरह सुविधा दी जायेगी, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी से होगी. इसकी रेट लिस्ट जारी कर दी गयी है. इसे एयरपोर्ट के तर्ज पर प्रीमियम पार्किंग के रूप में विकसित किया गया है. इस पार्किंग में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर इलेक्ट्रॉनिक पर्ची जारी की जायेगी, जो वाहनों के आगमन व प्रस्थान का वास्तविक समय दर्ज करेगा व इसी पर्ची के आधार पर यात्रियों से निर्धारित शुल्क लिया जायेगा. खास बात तो यह है कि पीक एंड ड्रॉफ्ट के तहत आठ मिनट तक कोई भी किराया नहीं लगेगा. वहीं, वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने व आसान आवागमन के लिए इलेक्ट्रॉनिक बूम बैरियर की भी व्यवस्था की गयी है. दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि हमेशा अपने यात्रियों को एक बेहतरीन सुविधा देने के लिए नया प्रयास किया गया है. ऐसे में अब पटना जंक्शन पर भी यात्रियों को एयरपोर्ट के तर्ज पर बना कर यह नयी प्रीमियम पार्किंग की सुविधा शुरू की जा रही है.

दोपहिया वाहनों के लिए तय शुल्क

08 मिनट : निशुल्क

02 घंटे : 20 रुपये

06 घंटे : 25 रुपये

12 घंटे : 30 रुपये

24 घंटे : 40 रुपये

24 घंटे से ज्यादा : 50 रुपये प्रतिदिन

– मासिक शुल्क 1000 रुपये

नोट : पार्किंग में हेलमेट रखने की भी विशेष व्यवस्था की गयी है, जिसका शुल्क 24 घंटे के लिए 10 रुपये है.

चारपहिया वाहनों के लिए तय शुल्क

08 मिनट : निशुल्क

02 घंटे : 80 रुपये

06 घंटे : 200 रुपये

12 घंटे : 350 रुपये

24 घंटे : 400 रुपये

24 घंटे से ज्यादा : 500 रुपये प्रतिदिन

नोट : पार्किंग शुल्क में जीएसटी भी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन