अगले 24 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी के बीच लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. हालांकि गया अभी भी राज्य का सबसे गर्म जिला बना हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Weather Update: (प्रह्लाद कुमार, पटना) भीषण गर्मी से परेशान बिहारवासियों को अगले 24 घंटे में थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है. गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दिन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गया रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे अधिक तापमान गया में दर्ज किया गया. यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं पूरे बिहार में तापमान 32.2 डिग्री से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है.

न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में न्यूनतम तापमान 25.5 से 30.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

पटना में चली तेज हवा

पटना में भी गर्मी का असर बना रहा. हालांकि यहां तेज हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई. मौसम विभाग के अनुसार पटना में अधिकतम हवा की गति 37 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवा और तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन दोपहर के समय धूप और गर्म हवाओं से बचने की जरूरत है.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने को कहा गया है. साथ ही ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह भी दी गई है.

Also Read: बिहार के हर मॉल-अपार्टमेंट और पेट्रोल पंप पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, जानिए ई-वाहनों के लिए सम्राट सरकार का मेगा प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन