पटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध मजदूर की मौत, चालक फरार

अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन
खुसरूपुर के हरदासविघा स्थित पुरानी एनएच सड़क पर सोमवार देर रात अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुंदेल चौहान की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल वृद्ध को ग्रामीण फतुहा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक नालंदा जिले के सिरनामा गांव के निवासी थे और ईंट भट्टे में मजदूरी करते थे. हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया.
Patna News: पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदासविघा स्थित पुरानी एनएच सड़क पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत घायल वृद्ध को इलाज के लिए फतुहा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
नालंदा का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरनामा गांव निवासी बुंदेल चौहान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह हरदासविघा स्थित एक ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करते थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










