पवन सिंह की पत्नी का ऐलान, बताया कहां से लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- सिर्फ फेस बनके नहीं रहूंगी
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: ज्योति सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे समाज सेवा और जन सेवा के उद्देश्य से राजनीति में आई हैं. आम जनता का उन्हें भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है.
Pawan Singh Wife Jyoti Singh, ओम प्रकाश: भोजपुरी सुपरस्टार और काराकाट लोकसभा सीट से हाल ही में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का सोमवार को दाउदनगर में जोरदार स्वागत किया गया. यहां ज्योति सिंह ने महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी पर बात करते हुए कहा, “महिलाएं चुनाव तो लड़ती हैं लेकिन सिर्फ फेस बनकर रह जाती हैं, असली काम उनके प्रतिनिधि करते हैं. अब वक्त आ गया है कि महिलाओं को सही मायने में आगे लाया जाए और उन्हें मौका दिया जाए.”
पार्टी पर क्या बोलीं ज्योति
ज्योति सिंह से जब चुनाव लड़ने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर तो किसी सीट का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि वे काराकाट लोकसभा क्षेत्र के किसी एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे जिस पार्टी से भी टिकट मिलेगा, वहीं से मैदान में उतरेंगी. हालांकि पार्टी और सीट का खुलासा उन्होंने नहीं किया, बस इतना कहा कि बातचीत चल रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
उपेंद्र कुशवाहा से मिली थी सिंह
लोकसभा चुनाव में ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. चुनाव के बाद भी वे लगातार काराकाट, डेहरी और नवीनगर क्षेत्रों में जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं. कुछ दिन पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से उनकी मुलाकात थी. जब इस पर सवाल किया गया कि क्या यह पार्टी उनकी प्राथमिकता हो सकती है, तो उन्होंने कहा, “राजनीति में जब आए हैं, तो मिलना-जुलना चलता रहेगा. अभी किसी पार्टी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी.”
इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










