बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Apr 2025 5:31 PM

विज्ञापन

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा

Bihar: बिहार के करीब 10 विभागों में खाली पड़े करीब 49 हजार 591 पदों को भरने की कवायद जल्द शुरू होने जा रही है. इसे लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सोमवार को मुख्य सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

Bihar: बिहार के लगभग 10 विभागों में करीब 49591 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. इस संबंध में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सोमवार को मुख्य सचिवालय में संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा दी गई जानकारी में यह बात सामने आई कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, कृषि, लघु जल संसाधन, पशु और मत्स्य संसाधन, सहकारिता, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा गन्ना उद्योग जैसे विभागों में कुल 49,591 रिक्तियां हैं. इन पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया गया है.

उर्जा विभाग को दिया ऑडिट का आदेश

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को ऊर्जा की अत्यधिक खपत को रोकने के लिए ऊर्जा ऑडिट करने का आदेश दिया, ताकि बिजली की बेवजह खपत को कम किया जा सके. उन्होंने सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों में एलईडी बल्बों का उपयोग बढ़ाने के लिए कहा, क्योंकि यह सामान्य बल्बों की तुलना में 80% तक ऊर्जा की बचत कर सकता है. इसके साथ ही, हिटिंग और कूलिंग मशीनों का अधिक प्रभावी उपयोग करने की भी सलाह दी गई है. सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में भी ऊर्जा ऑडिट कराकर बिजली की खपत को कम करने की पहल करने के लिए कहा गया है.

खराब काम करने वाले अधिकारी नपेंगे

मुख्य सचिव ने विभागों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि जो अधिकारी अच्छा काम नहीं करेंगे या खराब प्रदर्शन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, वायरल वीडियो जैसे मामलों पर भी ठोस कार्रवाई करने के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को दिए गए हैं. इसके साथ ही, विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे केंद्रीय योजना मद में आवंटित राशि का पूरा उपयोग करें. मुख्य सचिव ने विभागों से लंबित मुकदमों का जल्द निपटारा करने के लिए भी कहा और इस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 600 KM की सरकारी सवारी, DEO ने निजी काम में झोंक दिया शिक्षा विभाग का पैसा, गाड़ी भी अवैध

रिक्त पदों की संख्या:

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग: 4988
पंचायती राज विभाग: 16496
ग्रामीण विकास विभाग: 14667
जल संसाधन विभाग: 6931
कृषि विभाग: 7543
लघु जल संसाधन विभाग: 6645
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग: 3606
सहकारिता विभाग: 1477
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग: 1466
गन्ना उद्योग विभाग: 740

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन