पटना: बिहटा में 6.5 ग्राम स्मैक और 144.60 ग्राम चरस बरामद, युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गिरफ्तार युवक व बरामद स्मैक
बिहटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कौरिया बांध के पास से एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 6.5 ग्राम स्मैक जैसा और 144.60 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है.
Patna News : बिहटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कौरिया बांध स्थित कृष्ण मंदिर के पास से मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान परेव गांव निवासी संजय यादव, पिता जितेंद्र यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 6.5 ग्राम स्मैक जैसा और 144.60 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है. इसके अलावा 1330 रुपये नकद भी मिले हैं.
सूचना के बाद पुलिस ने की घेराबंदी
दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बिहटा पुलिस को सूचना मिली थी कि कौरिया बांध स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया.
तलाशी के दौरान उसके पास से 6.5 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ और 144.60 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस को उसके पास से 1330 रुपये नकद भी मिले.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ के कारोबार में अन्य लोगों या किसी गिरोह की संलिप्तता है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









