पटना: गौरीचक थाना को मिला नया भवन, सिटी एसपी ने किया उद्घाटन, गांधी मैदान ट्रैफिक थाना भी जल्द होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद नए भवन का निरीक्षण करतीं सिटी एसपी

गौरीचक थाने को नया, सुसज्जित जी+4 भवन मिल गया है, जिसका उद्घाटन सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने किया। इसी के साथ, गांधी मैदान ट्रैफिक थाना भी लगभग तैयार है, जिसे जल्द ही ट्रैफिक पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के गौरीचक थाना को गुरुवार को नया भवन मिल गया. सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने नवनिर्मित जी प्लस फोर थाना भवन का उद्घाटन किया. नए भवन में पुलिसिंग से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुलिसकर्मियों के लिए भी रहने की व्यवस्था की गई है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया थाना भवन

नए भवन में थानाध्यक्ष का कक्ष, सिरिस्ता कक्ष, अनुसंधान कक्ष, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, हाजत समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. पुलिसकर्मियों के रहने के लिए भी भवन में व्यवस्था की गई है.

गौरीचक का पुराना थाना भवन काफी जर्जर हो चुका था. इसके कारण पुलिसकर्मियों को काम करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नए भवन के निर्माण से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है.

अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा में मिलेगी मदद

सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने कहा कि गौरीचक थाना के नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन से अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के काम में भी काफी मदद मिलेगी.

गांधी मैदान ट्रैफिक थाना भी जल्द होगा शुरू

इधर, गांधी मैदान ट्रैफिक थाना भवन का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है. भवन में कुछ काम अभी बाकी है. शेष कार्य पूरा होने के बाद कुछ ही दिनों में इसे ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया जाएगा. गुरुवार को ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान संवेदक के साथ ट्रैफिक ओपी प्रभारी भी मौजूद रहे. ट्रैफिक एसपी ने भवन निर्माण के शेष कार्य को जल्द पूरा करने और निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन