Patna-Purnia Green Field Expressway: 3 घंटे में पहुंच जायेंगे पटना से पूर्णिया, पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर आया लेटेस्ट अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jul 2025 4:22 PM

विज्ञापन

Patna-Purnia Green Field Expressway

Patna-Purnia Green Field Expressway: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बन जाने से दोनों जिलों के बीच यात्रा बेहद आसान हो जाएगी. पहले दोनों जिलों के बीच की दूरी को तय करने में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था. अब इस एक्सप्रेसवे को लेकर नया अपडेट आया है.

विज्ञापन

Patna-Purnia Green Field Expressway: पूर्णिया से पटना जाना अब और आसान होने वाला है. अभी दोनों शहरों के बीच की यात्रा में करीब 8 घंटे लगते हैं, लेकिन जल्द ही यह सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. इसके लिए पटना से पूर्णिया तक एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. इसका निर्माण तेजी से चल रहा है. यह एक्सप्रेसवे बनने से रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को बहुत राहत मिलेगी. अब लोग एक ही दिन में पटना और पूर्णिया का चक्कर लगाकर अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे.

डीएम खुद कर रहे निगरानी

पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार खुद इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को जमीन की जांच और अधिग्रहण का काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं. सरकार की कोशिश है कि इस एक्सप्रेसवे का काम जल्द से जल्द पूरा हो, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कहां से कहां तक बनेगा एक्सप्रेसवे?

यह एक्सप्रेसवे पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी, धमदाहा, के नगर, कस्बा, पूर्णिया पूर्व और डगरुवा प्रखंड से होकर गुजरेगा. जिले में इसकी कुल लंबाई करीब 60 किलोमीटर होगी और यह 36 गांवों को छुएगा. इसमें करीब 543 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी. इसके लिए गांवों के प्लॉट की पहचान की जा रही है और बाद में लोगों को मुआवजा दिया जाएगा. एक्सप्रेसवे की शुरुआत पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी प्रखंड से होगी और यह डगरुवा प्रखंड के बरसौनी गांव में खत्म होगा.

इसे भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार ली, बायकॉट तो बहाना है’, मंत्री बोले- खुद को तसल्ली दे रहे हैं

लोगों को क्या फायदा होगा?

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से यात्रा में समय की बचत होगी. पटना और पूर्णिया के बीच आना-जाना आसान होगा. व्यापार, नौकरी और इलाज के लिए सफर आसान हो जाएगा. इलाके में विकास और रोजगार के नए मौके मिलेंगे. यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ सफर को छोटा बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी तेज करेगा.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन