रिटायर्ड प्रोफेसर से लेकर दंपती तक साइबर बदमाशों का बड़ा खेल, लाखों रुपये उड़ाए

Published by : karunatiwari Updated At : 16 May 2026 9:48 AM

विज्ञापन

साइबर क्राइम

Patna News: बिहार में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

Patna News: (नीतीश की रिपोर्ट) बिहार में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बिना ओटीपी और बिना बैंक डिटेल साझा किए ही लोगों के खातों से लाखों रुपये गायब हो रहे हैं. पटना और बिहटा से सामने आए दो मामलों ने बैंकिंग सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. रिटायर्ड प्रोफेसर और एक दंपती साइबर ठगी के शिकार बने हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रिटायर्ड प्रोफेसर के खाते से 1.64 लाख रुपये उड़ाए

पटना के एएन कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर रमेंद्र कुमार सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए. बदमाशों ने उनके बैंक खाते से 1.64 लाख रुपये की निकासी कर ली. हैरानी की बात यह रही कि न तो उनके पास कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी को अपने खाते की जानकारी साझा की थी.

रमेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में मुजफ्फरपुर के नारायण छात्रावास लेन, मिठनपुरा रमना में रहते हैं. उनका खाता एएन कॉलेज स्थित पीएनबी शाखा में है. जब उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया तो उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली. जांच में पता चला कि बदमाशों ने चार बार में कुल 1.63 लाख रुपये निकाल लिए हैं.

घटना के बाद उन्होंने पटना साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है. हालांकि, अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

मोबाइल फोन हैक कर दंपती के खाते से 9.50 लाख की निकासी

बिहटा के रहने वाले दंपती कन्हाई शर्मा और पुष्पा देवी भी साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए. बदमाशों ने दोनों के बैंक खातों से कुल 9.50 लाख रुपये की निकासी कर ली. बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर वारदात को अंजाम दिया.

दंपती मूल रूप से बिहटा के लई गांव के निवासी हैं और फिलहाल परिवार के साथ हरियाणा में रह रहे हैं. जब वे पटना पहुंचे और बैंक में खाते की जानकारी ली तो उन्हें ठगी का पता चला.

जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी के खाते से 6.50 लाख रुपये और कन्हाई शर्मा के खाते से 3.50 लाख रुपये निकाले गए हैं. इस मामले में भी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बढ़ते साइबर अपराध ने बढ़ाई लोगों की चिंता

लगातार सामने आ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बिना ओटीपी और बिना किसी बैंक डिटेल साझा किए खातों से रकम गायब होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से बचने की अपील कर रही है.

ALSO READ: राजधानी के जनता फ्लैट पार्क का होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगी नई सौगात, बदलेगी पूरी तस्वीर

विज्ञापन
karunatiwari

लेखक के बारे में

By karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन