चार्जर नकली निकला तो फोन की बैटरी हो सकती है खराब, जानें पहचानने का आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन
fake smartphone charger

स्मार्टफोन चार्जर (Photo: AI Generated)

Fake Smartphone Charger: फोन की बैटरी जल्दी खराब होने के पीछे हमेशा बैटरी ही जिम्मेदार नहीं होती. कई बार चार्जर भी असली दोषी निकलता है. अगर फोन चार्ज करते समय जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है या चार्जिंग पैटर्न में कुछ गड़बड़ी लग रही हो, तो कुछ आसान संकेत देखकर आप घर बैठे ही इसका पता लगा सकते हैं.

विज्ञापन

Fake Smartphone Charger: खराब चार्जर आपके स्मार्टफोन की बैटरी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है. अक्सर लोगों को इसका पता तब चलता है जब बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है या फोन जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है. आज का यह छोटा सा टिप आपके बहुत काम आ सकता है. इससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कहीं आपका चार्जर ही तो आपके फोन की बैटरी खराब नहीं कर रहा है. अच्छी बात यह है कि इसके कुछ संकेत ऐसे हैं जिन्हें आप बिना किसी टेक्निकल जानकारी के भी आसानी से नोटिस कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

चार्जर को छूकर देखें की वो कहीं गर्म तो नहीं हो रहा

चार्जर सही काम कर रहा है या नहीं, इसका सबसे आसान तरीका काफी सिंपल है. बस उसे छूकर देखिए. फोन चार्ज करते समय चार्जर या केबल का थोड़ा गर्म होना बिल्कुल नॉर्मल बात है. ये चीज फास्ट चार्जिंग के केस में ज्यादा देखने को मिलता है. लेकिन अगर 20-30 मिनट बाद चार्जर, केबल या फोन का पिछला हिस्सा जरूरत से ज्यादा गर्म महसूस होने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें. 

अक्सर ज्यादा गर्मी ही बैटरी की लाइफ जल्दी खराब होने की बड़ी वजह बनती है, क्योंकि लिथियम-आयन बैटरियां हीट को ज्यादा सहन नहीं कर पातीं. साथ ही, सस्ते या खराब क्वालिटी वाले चार्जर कई बार फोन को अस्थिर पावर सप्लाई देते हैं. इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है और उसकी हेल्थ तेजी से गिर सकती है.

चार्जिंग बिहेवियर नोटिस करें 

कई बार फोन की बैटरी खराब होने से पहले कुछ छोटे-छोटे संकेत देने लगती है. जैसे अगर आपका फोन बार-बार चार्जिंग पकड़ता और छोड़ता है, बैटरी परसेंटेज अचानक ऊपर-नीचे होने लगता है, या चार्जिंग का आइकन बार-बार झिलमिल करता है. इसका मतलब हर बार ये नहीं होता कि बैटरी खराब हो चुकी है. कई मामलों में असली परेशानी चार्जर या केबल की होती है.

एक और आसान तरीका है इसे जांचने का. किसी दोस्त का भरोसेमंद चार्जर लेकर ट्राई करें या फिर वही ओरिजिनल चार्जर यूज करें जो फोन के साथ मिला था. अगर उससे फोन सही से चार्ज होने लगे, गर्म होना कम हो जाए या बैटरी जल्दी खत्म होना रुक जाए, तो समझ जाइए कि दिक्कत आपके मौजूदा चार्जर में है.

यह भी पढ़ें: स्पीकर खराब नहीं है फिर भी आवाज क्यों कमजोर? ये छोटी सी गलती होती है वजह, जानें कैसे करें ठीक

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola