राजधानी के जनता फ्लैट पार्क का होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगी नई सौगात, बदलेगी पूरी तस्वीर

पटना जनता फ्लैट पार्क, लोहियानगर
Patna News: राजधानी पटना के वार्ड 46 स्थित जनता फ्लैट पार्क का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है.
Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट) राजधानी पटना के वार्ड 46 स्थित जनता फ्लैट पार्क का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है. पटना नगर निगम की ओर से पार्क के सुंदरीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करीब 46.55 लाख रुपये की योजना को मंजूरी दे दी गई है. नगर निगम की इस पहल से स्थानीय लोगों को एक बेहतर और सुरक्षित सार्वजनिक पार्क की सुविधा मिल सकेगी.
पार्क के चारों ओर बनेगी मजबूत चहारदीवारी
योजना के तहत पार्क के चारों ओर मजबूत चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा, ताकि पार्क सुरक्षित रह सके और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. इसके अलावा लोगों के टहलने के लिए पेवर्स ब्लॉक से रैम्प बनाया जाएगा, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में सुविधा होगी.
फाउंटेन और आधुनिक लाइटिंग से बढ़ेगी खूबसूरती
पार्क को आकर्षक बनाने के लिए यहां फाउंटेन भी लगाया जाएगा. वहीं शाम के समय बेहतर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा. नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पार्क को लोगों के लिए अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है.
छह महीने में पूरा होगा काम
नगर निगम के अनुसार, इस परियोजना को पूरा करने के लिए छह महीने की समय-सीमा निर्धारित की गई है. अधिकारियों ने तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा है.
स्थानीय लोगों में खुशी
स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस योजना पर खुशी जताई है. उनका कहना है कि काम पूरा होने के बाद इलाके को एक साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुंदर पार्क मिलेगा, जहां बच्चे खेल सकेंगे और बुजुर्ग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे.
ALSO READ: सीवान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की दस्तक, सफाई व्यवस्था पर केंद्रीय टीम की पैनी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










