Bihar Weather: बिहार में 96 घंटे बाद फिर शुरू हो सकता है ठंड का दौर, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Feb 2025 5:50 PM

विज्ञापन

Weather update

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 4 दिनों के बाद बिहार के तापमान में बड़ा बदलाव दिख सकता है. इस वजह से राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में फरवरी महीने के पहले सप्ताह में लोगों को ठंड ने बिल्कुल परेशान नहीं किया. सुबह और शाम के वक्त कुछ उत्तरी राज्यों में कोहरा देखा गया लेकिन तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी गई. सुबह और रात में हल्की ठंड पड़ रही है. दोपहर में पूरे बिहार में तेज धूप की वजह से लोग अभी से बिना ऊनी कपड़ों से बाहर निकल रहे हैं. लेकिन ये सिलसिला ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. क्योंकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिनों के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. आइएमडी पटना के मुताबिक 96 घंटे बाद बिहार में कई जगहों पर तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बारिश पर आइएमडी पटना ने क्या बताया

आइएमडी पटना के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फिलहाल बिहार में बारिश की संभावना नहीं है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया कि मंगलवार को कुछ जिलों में सुबह के वक्त कोहरा नजर आ सकता है. ज्यादातर जिलों में सुबह 10 बजे के बाद धूप खिल जाएगी. कुछ जिलों में हल्की पछुआ हवा चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 8 जनवरी को सक्रिय होगा. इस वजह से मौसम में बदलाव हो सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीते दिनों में कैसा रहा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बीते दिनों के दौरान बिहार अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई है. सोमवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान समस्तीपुर के पूसा सहरसा के अगवानपुर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना के आसपास के जिलों में मौसम शुष्क बने होने के साथ धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम हो गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनने जा रहा है 20 सुपर स्कूल, प्राइवेट स्कूल भी लगेंगे फीके, जानें नाम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन